मंगलवार, 14 जुलाई 2020

मन:स्थिति (Mental symptoms/condition)

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

Natrum Phos (नेट्रम फॉस)

मन:स्थिति :-

लालसा हीन या आकाँक्षा रहित। रात को जागने पर किसी की आहट सुनना।

Ferrum Phos ( फेरमफॉस)

मन:स्थिति :-

तिल को पहाड़ समझना। नींद के बाद आराम।पागलपन स्वभाव की परिवर्त्तनशीलता के साथ। हर चीज के सम्बन्ध में लापरवाही।


Kali Mure (कालीम्यूर)

मन:स्थिति :-

भूखों मरने की कल्पना।

Kali Phos (काली फॉस)

मन:स्थिति :-

एकाएक या गहरे सोच का दुष्परिणाम। विस्मृति या स्मृति हीनता। दिमागी कमजोरी।अधिक पढ़ने या सोचने या भविष्य की चिन्ता से कष्ट। अत्यन्त अधीर या संकोची या लज्जाशील।अन्तर्बल की कमी। स्नायविक उत्तेजना। लोगों से मिलने या बात करने की इच्छा नहीं होना। कार्य शक्ति की कमी। कमजोर मनोबल। कल्पनाशीलता। काल्पनिक वस्तुओं को पकड़ना हायोसियामस की तरह। गोद में सवार होकर कैमोमिला की तरह घूमने की इच्छा। घर जाने की उतावली कैप्सिकम, इग्नेशिया एवं कैल्कैरिया फॉस की तरह। चींखना, चिल्लाना, चें-चें में-मेंकरना। बच्चों में रात्रि भय। स्नायविक डर। डरने की आदत और उसका कुपरिणाम।भय पैदा करने वाले स्वप्न। उड़ने, गिरने एवं ऊँचाई या पहाड़ का सपना। तन्द्रालुता। निद्रा भ्रमण। नींद में बोलना।प्रलाप या बुदबुदाना। बीते दिनों की याद से कष्ट या प्रेम की निराशा से कष्ट नेट्रम म्यूर की तरह। अन्धकार मय भविष्य की चिन्ता। शंकालु (Mistrust/Suspicious)। उत्तेजना या आवेग से एकाएक मृगी। बुरे परिणाम का भय। भीड़ से कष्ट या भय।मानसिक शक्ति में कमी या मानसिक विश्रृंखलता। रोने की प्रवृत्ति पल्सेटिला की तरह। लिखने या बोलने में अक्षरों या शब्दों की अशुद्धता या उन्हें छोड़ना लायको की तरह। विगत दृश्यों को पुनरावलोकन की इच्छा और/या उनसे भयभीत होना। सूतिकोन्माद। परिवर्त्तनशील स्वभाव। जोर से हँसना। हर चीज या घटना का बुरा या अन्धकार पक्ष देखना या सोचना। भूत पिशाच का भय। पूजा करने में असन्तुष्टि। अनिद्रा। मष्तिष्क हिल जाना।पागलपन या सनकीपन या दिवालियापन।

Calcaria Phos (कैल्कैरिया फॉस)

मन:स्थिति :-

अपुष्ट मष्तिष्क। एकान्त में रहने की इच्छा कैप्सिकम या इग्नेशिया की तरह। चिढ़ने का दुष्प्रभाव। चित्त में आशा का खण्डन या संताप या हार्दिक कष्ट। नाराजगी या निराशा का बुरा परिणाम। मन्द बोधगम्यता या विचार शक्ति।मूर्खतापूर्ण व्यवहार। मन्द या कमजोर स्मरण शक्ति।


Mag-Phos (मैग फॉस)

मन:स्थिति :-

लोगों की अनुपस्थिति या किसी से बातचीत / वार्तालाप नहीं होने की स्थिति में भी अपने आप लगातार बुदबुदाना या बोलते रहना। परिवर्तनशील स्वभाव के साथ विलाप करना।
वस्तुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना। सूतिकोन्माद की स्थिति में रोटी हरा दिखाई देना।
हिचकी भरना ( जिनसेंग या नक्स वोमिका की तरह)। सम्वेदना सम्बन्धी भ्रम एवं विभ्रम।


Nat Mure (नेट्रम म्यूर)

मन:स्थिति :-

उदासी के साथ दिल (हृदय) की धड़कन। कठिन रोगों में बेहोशी। गुस्सा। खिलाड़ीपन। नाचने गाने की प्रवृत्ति। प्रलाप (Delirium) में विषय बदलते रहना। भोकारपारकर रोना (Bitterly Weeping)। विषयासक्ति का दु:ख इग्नेशिया के समान और उसका पुराना रूप। यौवनावस्था में शोकाकुलता या शोकाछन्नता। सहज में भड़क उठना। सान्त्वना देने पर कष्ट बढ़ना।

Natrum Sulph (नेट्रम सल्फ)

मन:स्थिति :-
आराम होने से निराश।आत्महत्या की प्रवृत्ति या प्रवणता।उन्मत्त या उद्दंडता। सिर में मुख्यतः पिछले भाग में चोट के नये या पुराने चोट के कारण सिर दर्द और/या मानसिक विश्रिंखलता। संगीत से कष्ट वृद्धि।

Calcaria Flour (कैल्कैरिया फ्लोर)

मन:स्थिति :-

सम्पत्ति नष्ट होने का भय। कंजूस

Kali Sulph (काली सल्फ)

मन:स्थिति :-

गिरने का भय।

Calcaria Sulph ( कैल्कैरिया सल्फ)

मन:स्थिति :-

एकाएक होश गायब होना (Sudden Faintness)।परिवर्तनशील स्वभाव।

Silicia (साइलीशिया)

मन:स्थिति :-

सूईयों एवं पिनों से खेलना परन्तु हृदय रोग में भय होना। जीवन से थका, निराशा एवं घृणा। सोचना कठिन।बेखबर। मन:संयोग नहीं कर सकना।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें