कैल्केरिया फॉस :- धातु दोष। पीव की विषाक्तता। पीव का निस्सरण। अस्थि वृद्धि या हड्डी का गुल्म या हड्डी का मुड़ जाना और/या मुरमुरी हड्डी। पोषण की कमी या कमजोरी और या किसी रोग के बाद की कमजोरी।
शुक्रवार, 15 जुलाई 2022
तन्तु (Tissues): -
ने म्यूर: - अच्छी तरह खाते पीते रहने पर भी दुबला होते जाना। पहले शरीर का ऊपरी अंग यथा गला तथा बाद में अन्य अंगों में कृशता आना। ज्वर में धातु विकार। रक्ताम्बु वाला श्रावण।
त्वचा (Skin): -
ने म्यूर: -त्वचा (Skin) :- आतशक या उपदंश के दाने। घमौरियाँ। उद्भेद संकोची पेशी पर। एक्जिमा या दाद दिनाय गोलाकार घेरे वाला और / या पानी भरे फफोले वाला और मुख्यतः जोड़ों पर एवं अधिक नमक खाने के कारण। चमड़े से जलीय नि:श्राव (नेट्रम सल्फ की तरह) । खुजली बहुत तेज और/या भयंकर परिश्रम करने के कारण। चमड़ा गन्दा और / या कड़ा और / या शिथिल और / या दरार युक्त और / या दर्द युक्त। चमड़े पर खारिश (काली म्यूर से तुलना करें)। चमड़े पर जलन युक्त खारिश या चकत्ते (काली सल्फ की तरह)। पेड़ू या योनि या छिपे हुए स्थानों का और / या सर्वांग शरीर के बाल झड़ना और / या गंजापन और / या जल्दी पकना या भूरा हो जाना। केश का झड़ना (काली सल्फ से तुलना करें)। त्वचा पर काले-काले दाग (नेट्रम फास, काली फास एवं कैल्केरिया फास से तुलना करें)। रूसी छूटना (काली सल्फ एवं काली म्यूर से तुलना करें)। पैरों की अंगुलियों में दरारें। दाद एवं नाखून के नीचे के चमड़े का लटकना। काछ लगना या काछ का दिनाय (रस टाक्स एवं हीपर सल्फर से तुलना करें)।
कैल्केरिया फॉस :- खारिश दोष (काली फॉस से तुलना करें)। योनि का खारिश दोष (काली फॉस एवं नेट्रम सल्फ से तुलना करें)। खाल उघड़ना (काली फॉस एवं मैग्नीशिया फॉस से तुलना करें)। गंडमाला दोष जनित कड़ा घाव। सूखा चमड़ा (काली सल्फ से तुलना करें)। चमड़े पर फफोले (नेट्रम सल्फ से तुलना करें)। चमड़े पर पपरियाँ (काली फॉस से तुलना करें)। सफेद पपरियाँ, छाले या दाग या पीली पपरियाँ या यक्ष्मा के दाने या दाद और मुख्यत: पुराना दाद। रक्तहीन उद्भेद। घाव जो जल्द नहीं भरता हो। भगन्दद। चूतड़ पर घाव या फफोले।
उदर या तलपेट तथा मल (Abdomen & Stool): -
ने म्यूर: -उदर या तलपेट तथा मल (Abdomen & Stool) :- अतिसार एवं कब्ज बारी बारी से। अतिसार चमड़ा छिल जाने वाला या झागदार। अतिसार स्वत: और अधिक मात्रा में। कब्ज आंतों में अशक्तता या कमजोरी या नमी की कमी के कारण। लम्बा और टूट टूट कर होने वाला मल। मलान्त्र में कोंचने, डसने या दपदपाहट जैसा दर्द। दर्द उदर के घेरे में। प्लीहा में कष्ट। रक्तार्ष। मलद्वार में दाद। बिखरता हुआ मल। सरलान्त्र में जलन। कमर पर कसा हुआ वस्त्र असहनीय।
कैल्केरिया फॉस:- आंत उतरना या हर्निया, पेट के निचले भाग में। औदरिक ग्रन्थियों का क्षयरोग। कब्ज, मुख्यतः वृद्धों का कडा मल। कृमि। कोख और नाभि में और / या उसके आसपास खालीपन। गर्मी के समय के उपसर्ग। तलपेट धसा हुआ। त्रिकास्थि में और / या उसके नीचे दर्द। बदबूदार नासूर। पित्त पथरी पुनः नहीं बनने हेतु। मलान्त्र की ग्रन्थियाँ बढ़ी हुई। मल गरम एवं आवाज के साथ निकले। मलद्वार में स्नायुशूल। पुराना रक्तार्श। खाने की चेष्टा के साथ ही शूल। दाँत निकलने वाले बच्चों का सुखण्डी रोग।
श्वसन यन्त्र (Respiratory System): -
ने म्यूर: -श्वसन यन्त्र (Respiratory System) :- निश्चित समय पर आने वाली, फैलने वाली खाँसी। श्वास कष्ट एवं सिर दर्द दर्द पैदा करने वाली रात्रिकालीन खाँसी।स्वच्छ, पानी जैसा, पारदर्शक बलगम और/या दमा के साथ आक्षेपिक खाँसी।
दाँतों एवं मसूड़ों ( Teeth & Gums): -
नेट्रम म्यूर: -दाँतों एवं मसूड़ों ( Teeth & Gums) :- जिह्वा का अर्बुद या घाव। मसूढ़ों का घाव। दातों के उपसर्ग या दर्द के साथ लार टपकना या बहना। लार बहने वाली ग्रन्थियों में प्रदाह। दात निकलते समय लार बहना।
कैल्केरिया फास: -दाँतों निकलते समय के रोग या उपसर्ग। दन्त रोग के साथ बच्चों में सुखण्डी रोग। दर्द खोदने की तरह। दन्त रोग या उपसर्ग के साथ झुनझुनाहट। दन्त रोग में सूई चुभने जैसा दर्द। मसूढ़ों का दर्द और / या प्रदाह। तीव्र दन्त क्षय और / या खोढ़र। दर्द धीरे धीरे बढ़े। मीठा मीठा दर्द। दात कठिनता से निकले।
गले एवं चेहरे (Throat & Face): -
ने म्यूर: - उपजिह्वा शिथिल। उपजिह्वा में प्रदाह। कर्ण मूल प्रदाह के साथ लार का बहना। कर्णमूल प्रदाह के साथ खारा बलगम। गंडमाला या गलझिल्ली प्रदाह के साथ पानी सा नि:श्राव। गलझिल्ली प्रदाह के साथ तन्द्रालुता।गले में वृद्धि, सूखापन और/या स्वच्छ कफ या बलगम का आवरण। गले में सूई चुभने का-सा दर्द। चेहरे के दर्द के साथ कब्ज तथा वाल का झड़ना।
कैल्केरिया फास:- गलकोष / टान्सिल में क्षत या घाव मुख्यतः पादरियों का। गले की ग्रन्थियों में दर्द। तालुमूल प्रदाह से या वृद्धि से बहरापन। कर्ण मूल ग्रन्थि में सूजन। खाते समय ठंडा पसीना। नीला, सफेद, गंदा या रक्तहीन चेहरा। चेहरे का वात रोग। चेहरे पर नाक के पास ठंडा पसीना। रात में चेहरे के उपसर्ग या रोग में वृद्धि। रक्तहीन चेहरा।
नाक
नेट्रम म्यूर :- नकसीर खांसने या झुकने पर। नाक लाल। साफ पानी का सा जुकाम। नाक का पिछला भाग सूखा। नाक का श्राव खारा (Allium Cipa 30 की तरह)। नाक की एक ओर सुन्न का सा अनुभव। नाक में महक नहीं आना। नाक के घाव में सूजन और पपड़ी। नाक पर फुन्सिया। नाक का श्लेष्मा खारा या नमकीन।
कैल्केरिया फास:- रक्तहीन लोगों का जुकाम। नाक की नोक का ठंडापन। नाक के उपसर्ग या घाव या सडने की स्थिति गण्डमाला धातु वाले बच्चों में। नाक में अनेक जड़ों वाला फोड़ा या घाव। नाक से श्वेतसार जैसा श्राव। नाक में या नासास्थि में मांसार्बुद। रक्तहीन रोगियों में सर्दी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)