रविवार, 28 अगस्त 2022

मनोविज्ञान (Psychology) : Dr. Prof.A.k.Shailaj

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

Definition of psychology:-

Psychology is an ideal positive science of experience, behavior & adjustment process of an organism in given situation/their own environment.

मनोविज्ञान की परिभाषा:-

मनोविज्ञान प्राणी के अपने वातावरण अथवा दी गई परिस्थिति में उसकी अनुभूति, व्यवहार तथा समायोजनात्मक प्रक्रिया का एक आदर्श विधायक/समर्थक विज्ञान है ।
Prof. Awadhesh Kumar Shailaj, Pachamba, Begusarai.

सोमवार, 8 अगस्त 2022

हिन्दुस्तान भारत भूमि शुभ, सत् पथ आदर्श हमारा है।

हिन्दुस्तान भारत भूमि शुभ, सत् पथ आदर्श हमारा है।
कहा India अंग्रेजों ने, संस्कृति साहित्य बिगाड़ा है।।
आज मुक्त हम दमन चक्र से, आजाद हिन्द यह सारा है।
भाषा, धर्म, संस्कृति विभिन्न, पर भारत राष्ट्र हमारा है।।
अखण्डित एकता हमारी, ध्वज चक्र तिरंगा प्यारा है।
केसरिया अध्यात्म शौर्य बल, सादा शुचि सत्पथ न्यारा है।।
हरी धरित्री भारत माता, आँचल से नित हमें सँवारा है।
शैलज सजग विश्व गुरु पथ पर, सुमति सुकर्म सहारा है।।



 
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/awadhesh-kumar-x4en/quotes/hindustaan-bhaart-bhuumi-shubh-st-pth-aadrsh-hmaaraa-hai-ne-cntmwg

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

स्त्री जनेन्द्रिय (Female Sex Organ) : -

नेट्रम म्यूर: -स्त्री जनेन्द्रिय (Female Sex Organ) :- ऋतु के साथ या बाद में सिर दर्द। ऋतु के साथ उदासी। ऋतु पतली (काली फास से तुलना करें)। ऋतु देर से या अनियमित या अत्यधिक। ऋतु के साथ उदर में फड़कन (कैल्केरिया सल्फ से तुलनीय)। जरायु का निकलना, बैठने से आराम। खांसने और/या छींकने से जरायु का बाहर निकलना और/या पेशाब हो जाना। खारिश पैदा करने वाला या खुजलीदार प्रदर (साईलीसिया से तुलना करें)। प्रसव वेदना (कैल्केरिया फास एवं फेरम फास से तुलना करें)। योनि में पेशाब के बाद जलन। योनि का सूखापन (फेरम फास से तुलना करें)। रजोरोध रक्तहीनता से (कैल्केरिया फास से तुलना करें)। हृत्पाण्डु रोग (कैल्केरिया फास एवं फेरम फास से तुलना करें)। विपरीत लिंगियों में विवाहित का अविवाहित तथा अविवाहित का विवाहित के प्रति आकर्षण। ऋतु या रज: श्राव या मेन्स चालू कर गर्भावस्था को दूर करना। 

कैल्केरिया फॉस  :- ऋतु से पहले अत्यधिक कामोत्तेजना। ऋतु के समय प्रसव (बच्चा पैदा होने के समय की वेदना) जैसी वेदना। ऋतु या रज:श्राव दूसरे सप्ताह या १५ दिनों में। कष्टप्रद रज: श्राव या ऋतु। ऋतु परिवर्तन से ऋतुरोध (साईलीसिया से तुलना करें)। अण्डे के अन्दर के गाढ़े लस्सेदार जल अर्थात् अण्डलाल की श्लेष्मा के समान प्रातः कालीन प्रदरश्राव। योनि का बाहरी किनारा /हिस्सा / भाग दर्दनाक। स्तन का कड़ापन (कैल्केरिया फ्लोर से तुलना करें)। हरित्पाण्डु रोग  (फेरम फॉस एवं नेट्रम म्यूर से तुलना करें)। बच्चों का हरित्पाण्डु रोग। हृदयावरण झिल्ली में पुराना प्रदाह  (कैल्केरिया सल्फ से तुलना करें)।

तन्तु (Tissues): -

ने म्यूर: - अच्छी तरह खाते पीते रहने पर भी दुबला होते जाना।  पहले शरीर का ऊपरी अंग यथा गला तथा बाद में अन्य अंगों में कृशता आना। ज्वर में धातु विकार। रक्ताम्बु वाला श्रावण। 

कैल्केरिया फॉस :- धातु दोष। पीव की विषाक्तता। पीव का निस्सरण। अस्थि वृद्धि या हड्डी का गुल्म या हड्डी का मुड़ जाना और/या मुरमुरी हड्डी। पोषण की कमी या कमजोरी और या किसी रोग के बाद की कमजोरी।

त्वचा (Skin): -

ने म्यूर: -त्वचा (Skin) :- आतशक या उपदंश के दाने।  घमौरियाँ।  उद्भेद संकोची पेशी पर। एक्जिमा या दाद दिनाय गोलाकार घेरे वाला और / या पानी भरे फफोले वाला और मुख्यतः जोड़ों पर एवं अधिक नमक खाने के कारण। चमड़े से जलीय नि:श्राव  (नेट्रम सल्फ की तरह) । खुजली बहुत तेज और/या भयंकर परिश्रम करने के कारण। चमड़ा गन्दा और / या कड़ा और / या शिथिल और / या दरार युक्त और / या दर्द युक्त। चमड़े पर खारिश (काली म्यूर से तुलना करें)। चमड़े पर जलन युक्त खारिश या चकत्ते (काली सल्फ की तरह)। पेड़ू या योनि या छिपे हुए स्थानों का और / या सर्वांग शरीर के बाल झड़ना और / या गंजापन और / या जल्दी पकना या भूरा हो जाना। केश का झड़ना (काली सल्फ से तुलना करें)। त्वचा पर काले-काले दाग (नेट्रम फास, काली फास एवं कैल्केरिया फास से तुलना करें)। रूसी छूटना (काली सल्फ एवं काली म्यूर से तुलना करें)। पैरों की अंगुलियों में दरारें। दाद एवं नाखून के नीचे के चमड़े का लटकना। काछ लगना या काछ का दिनाय (रस टाक्स एवं हीपर सल्फर से तुलना करें)। 

कैल्केरिया फॉस :- खारिश दोष (काली फॉस से तुलना करें)। योनि का खारिश दोष (काली फॉस एवं नेट्रम सल्फ से तुलना करें)। खाल उघड़ना (काली फॉस एवं मैग्नीशिया फॉस से तुलना करें)। गंडमाला दोष जनित कड़ा घाव। सूखा चमड़ा (काली सल्फ से तुलना करें)। चमड़े पर फफोले (नेट्रम सल्फ से तुलना करें)। चमड़े पर पपरियाँ (काली फॉस से तुलना करें)। सफेद पपरियाँ, छाले या दाग या पीली पपरियाँ या यक्ष्मा के दाने या दाद और मुख्यत: पुराना दाद। रक्तहीन उद्भेद। घाव जो जल्द नहीं भरता हो। भगन्दद। चूतड़ पर घाव या फफोले।

उदर या तलपेट तथा मल (Abdomen & Stool): -

ने म्यूर: -उदर या तलपेट तथा मल (Abdomen & Stool) :- अतिसार एवं कब्ज बारी बारी से। अतिसार चमड़ा छिल जाने वाला या झागदार। अतिसार स्वत: और अधिक मात्रा में। कब्ज आंतों में अशक्तता या कमजोरी या नमी की कमी के कारण। लम्बा और टूट टूट कर होने वाला मल। मलान्त्र में कोंचने, डसने या दपदपाहट जैसा दर्द। दर्द उदर के घेरे में। प्लीहा में कष्ट। रक्तार्ष। मलद्वार में दाद। बिखरता हुआ मल। सरलान्त्र में जलन। कमर पर कसा हुआ वस्त्र असहनीय। 

कैल्केरिया फॉस:- आंत उतरना या हर्निया, पेट के निचले भाग में। औदरिक ग्रन्थियों का क्षयरोग। कब्ज, मुख्यतः वृद्धों का कडा मल। कृमि। कोख और नाभि में और / या उसके आसपास खालीपन। गर्मी के समय के उपसर्ग। तलपेट धसा हुआ। त्रिकास्थि में और / या उसके नीचे दर्द। बदबूदार नासूर। पित्त पथरी पुनः नहीं बनने हेतु। मलान्त्र की ग्रन्थियाँ बढ़ी हुई। मल गरम एवं आवाज के साथ निकले। मलद्वार में स्नायुशूल। पुराना रक्तार्श। खाने की चेष्टा के साथ ही शूल। दाँत निकलने वाले बच्चों का सुखण्डी रोग।

श्वसन यन्त्र (Respiratory System): -

ने म्यूर: -श्वसन यन्त्र (Respiratory System) :- निश्चित समय पर आने वाली, फैलने वाली खाँसी। श्वास कष्ट एवं सिर दर्द दर्द पैदा करने वाली रात्रिकालीन खाँसी।स्वच्छ, पानी जैसा, पारदर्शक बलगम और/या दमा के साथ आक्षेपिक खाँसी।