रविवार, 8 फ़रवरी 2026

बायोकेमिक औषधियों की विशिष्ट पहचान:-

कैल्केरिया फ्लोर :- जब किसी भी जीव की मनोदैहिक कोशिकाओं, स्नायुओं या अंग विशेष में लोच या लचीलापन के अभाव जल तत्व की कमी तथा अग्नि, वायु एवं पृथ्वी तत्व की वृद्धि या असन्तुलन से कड़ापन । 

कैल्केरिया फॉस :- जब किसी भी जीव की मनोदैहिक कोशिकाओं, स्नायुओं या अंग विशेष में जल तत्व की वृद्धि एवं अग्नि तत्व की कमी तीव्र रूप से उपस्थित हो जाती है, जिससे पृथ्वी तत्व की घुलनशीलता बढ़ जाने से वह उत्सृजित पदार्थ के रूप में अत्यधिक पेशाब के रूप में बाहर आकर शरीर के सुरक्षा तंत्र को कमजोर कर देता है, त्वचा का क्षय होने लगता है, रक्त की कमी हो जाती है। कमर झुक जाती है। चेहरा धँस जाता है। अग्नि तत्व की कमी से ठंडापन नाक की नोक तक पहुँच जाता है। मन शोक से व्याकुल रहता है। "जैसे उड़ि जहाज को पंछी, फिर जहाज पे आवे" वाली स्थिति आ जाती है। अधोवायु आवाज के साथ बाहर आता है। मातृत्व सामने आकर दब जाता है।  कभी कभी प्रभाव दो सप्ताह में ही प्रभावी हो जाता है। धीरे-धीरे कड़ा होता है या प्रस्तर का रूप धारण कर लेता है, दर्द का मीठापन कभी कभी अन्दर ही अन्दर खोखला कर देता है जैसे केंकड़ा का बच्चा केकड़े को खा जाता है। 
विटामिन ए का अभाव हो जाता है, मोतियाबिंद की स्थिति आ जाती है। छाती के दर्द के साथ मूत्र मेह हो जाता है। बारम्बारता प्रभावी हो जाती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें