सोमवार, 8 अगस्त 2022

हिन्दुस्तान भारत भूमि शुभ, सत् पथ आदर्श हमारा है।

हिन्दुस्तान भारत भूमि शुभ, सत् पथ आदर्श हमारा है।
कहा India अंग्रेजों ने, संस्कृति साहित्य बिगाड़ा है।।
आज मुक्त हम दमन चक्र से, आजाद हिन्द यह सारा है।
भाषा, धर्म, संस्कृति विभिन्न, पर भारत राष्ट्र हमारा है।।
अखण्डित एकता हमारी, ध्वज चक्र तिरंगा प्यारा है।
केसरिया अध्यात्म शौर्य बल, सादा शुचि सत्पथ न्यारा है।।
हरी धरित्री भारत माता, आँचल से नित हमें सँवारा है।
शैलज सजग विश्व गुरु पथ पर, सुमति सुकर्म सहारा है।।



 
Read my thoughts on YourQuote app at https://www.yourquote.in/awadhesh-kumar-x4en/quotes/hindustaan-bhaart-bhuumi-shubh-st-pth-aadrsh-hmaaraa-hai-ne-cntmwg

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें