शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

Thinking (चिंतन/सोचना) :-

Thinking is a symbolic process  of concept formation of an individual in a particular direction about problem  solving situation through their views, ideas or experience.
चिंतन / सोचना समस्या समाधान से सम्बन्धित परिस्थिति में किसी व्यक्ति या  प्राणी का किसी खास / निश्चित दिशा में उनके मत, अनुमान या अनुभव के माध्यम से प्रत्यय निर्माण की प्रतीकात्मक प्रक्रिया है।
चिन्तन की विशेषताएँ :-
1. चिन्तन का उद्देश्य समस्या-समाधान होता है।
2. चिन्तन लक्ष्योन्मुख होता है।
3. चिन्तन पूर्वानुभूतियों से प्रभावित होता है।
4. चिन्तन भावी परिणामों के अपेक्षित अनुमान पर आधारित होता है।
5. चिन्तन समस्या समाधान की दिशा में प्राणी का एक व्यक्ताव्यक्त मत होता है।
6. चिन्तन की अवस्था में प्रत्यय निर्माण होता है।
7. चिन्तन प्रतीकात्मक प्रक्रिया है।
8. चिन्तन प्राणी द्वारा अपने वातावरण में समायोजनात्मक प्रक्रिया है।
9. चिन्तन एक मानसिक प्रक्रिया है।
10. चिन्तन शिक्षणोन्मुख बौद्धिक प्रक्रिया है।
11. चिन्तन वाह्य क्रिया प्रभावित एक सैद्धान्तिक प्रक्रिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें