गुरुवार, 6 अगस्त 2020

गला एवं चेहरा (Throat & Face)

Calcaria Flour :- उपजिह्वा सामान्य से अधिक बढ़ने से गले से सुरसरी एवं खाँसी। उपजिह्वा की शिथिलता से खाँसी।जबड़े की हड्डियों की कड़ी सूजन।गाल पर कड़ी सूजन।होठ पर दाद।

Natrum Mure :- उपजिह्वा शिथिल। उपजिह्वा में प्रदाह। कर्ण मूल प्रदाह के साथ लार का बहना। कर्णमूल प्रदाह के साथ खारा बलगम। गंडमाला या गलझिल्ली प्रदाह के साथ पानी सा नि:श्राव। गलझिल्ली प्रदाह के साथ तन्द्रालुता।गले में वृद्धि, सूखापन और/या स्वच्छ कफ या बलगम का आवरण। गले में सूई चुभने का-सा दर्द। चेहरे के दर्द के साथ कब्ज तथा वाल का झड़ना। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें