मंगलवार, 28 जुलाई 2020

श्वास यन्त्र (Respiratory System)

Respiratory organs :-
Mag Phos :- छाती में संकुचन का अनुभव। पेट में कष्टदायक वायु से दमा। स्नायविक दमा। आक्षेप पैदा करने वाली या स्नायविक खाँसी। स्वर का एकाएक कर्कश हो जाना।

Natrum Sulph :- खाँसते समय ब्रायोनिया की तरह छाती पकड़ता है और छाती में खालीपन का अनुभव। प्रातःकाल और मुख्यतः तर ऋतु में खाँसी या दमा या अन्य श्वास कष्ट। तरल दमा। दमा का रात में वेग से। बच्चों का दमा। रस्सी जैसा बलगम। छाती के बायें ओर अधिक दबाव। छाती के उपसर्गों के साथ कष्ट तथा दबाव से आराम।  

Silicia :- उत्तेजक खाँसी। ढ़ीला दानेदार बलगम या श्लेष्मा। पसीने की तरह रात्रि कालीन खाँसी। रात्रि कालीन खाँसी में शीतल पेय से वृद्धि। रात्रि कालीन खाँसी में वक्षास्थि के ऊपर गढ़े।खाँसी में वक्षास्थि के ऊपर सुरसुरी। छाती की गहराई में दर्द।

Kali Mure :- तेज आवाज वाली, भौकने की तरह, काली खांसी।दूध सा सफेद या भूरा सफेद, चिमड़े प्रकृति की तथा आवाज वाली श्लेष्मा या बलगम वाली खाँसी। वायु नलियों से सर्दियों का नि:श्राव।

Kali Sulph :- शाम को बढ़ने वाली रात्रि कालीन दम अटकाने वाली गला अवरोधक खाँसी।दमा गर्मी से या गरम ऋतु में बढ़ता है।नीचे की ओर जाने वाला चमकीला लसलसा बलगम।बोलने से थकावट पैदा होता है।

Calcaria Flour :- कण्ठ में सुरसुरी के साथ ढ़ोकनेवाली खाँसी। पीला कड़ा या ढ़ीला लच्छेदार बलगम युक्त दमा। गले की नली बन्द मालूम होती है।

Ferrum Phos :- फेफडों में रक्त संचय या कष्ट, टैटुओं में प्रदाह या छाती के उपसर्गों के साथ जलन। बगल में कोंचने का सा दर्द। सांस की रुकावट । स्वर यन्त्र का दर्द। बोलने या गाने पर रूखापन। बलगम रक्त रंजित। चोट लगने से रक्त श्राव। दर्द युक्त या सूखी खांसी। 

Natrum Mure :- निश्चित समय पर आने वाली, फैलने वाली खाँसी। श्वास कष्ट एवं सिर दर्द दर्द पैदा करने वाली रात्रिकालीन खाँसी।स्वच्छ, पानी जैसा, पारदर्शक बलगम और/या दमा के साथ आक्षेपिक खाँसी।

Calcaria Phos :- रात्रिकालीन खाँसी, सफेद बलगम तथा बार-बार खखारने की इच्छा या स्थिति। छाती में फैलाव से कष्ट। खाँसी के उपसर्गों में छूने से दर्द या पैर ठण्डा। लेटने से आराम।

Natrum Phos :- खाँसी के उपसर्गों में या छाती में दबाव से दर्द।छाती की पसली या पंजरे की पेशियों में दर्द। छाती में सांस लेते समय और मुख्यतः गहरी सांस लेने के समय छाती में गहरे संकुचन से कष्ट।मलाई सा हल्का पीला बलगम।

Calcaria Sulph :- छाती के उपसर्गों के साथ आर-पार दर्द।दमा के साथ क्षय ज्वर।

Kali Phos :- दर्द युक्त प्रदाहित टेटुआ। घास पात के सड़ने से उत्पन्न बुखार के साथ दमा। दमा जरा सा भी खाने से बढ़ता है। बदबूदार या नमकीन बलगम। सीढ़ी पर चढ़ने पर जल्दी-जल्दी श्वास लेना। पक्षाघात के साथ स्वरलोप।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें