गुरुवार, 16 जुलाई 2020

मुँह (Mouth)

Mouth :-
Ferrum Phos :- मसूढ़ों की गर्मी एवं प्रदाह।

Calcaria Phos :- मुख में बुरा स्वाद।

Kali Phos :- कर्कट रोग में पानी जैसा श्राव। मसूड़ा स्पंज की तरह। दाँत मसूड़ों से हट जाते हैं। मुख में श्लेष्मा, फुन्सियाँ एवं पपड़ियाँ।मुख क्षत में पानी जैसा स्वाद। मुख में भूरे रंग का घाव। मसूड़ों से रक्त श्राव। मुख का स्वाद नमकीन।

Mag Phos :- मुख के कोनों की फड़कन या आक्षेप। जबड़ा बैठना (Lock Jaw)। दाँती लगना। 

Natrum Phos :- ऊपरी तालु की सतह पीली। मुख के घाव या क्षत। जीभ की जड़ पीली।
 
Natrum Mure :- उपजिह्वा (Uvula) का मानो लटकी हुई ।उपजिह्वा का बढ़ जाना। उपजिह्वा का प्रदाह। मुख के किनारों और / या कोनों पर छाले और/ या घाव मुख्यतः तर घाव। ओठों का फट जाना और / या मुख्यतः निचले ओठ का बीच में फट जाना। मुख क्षत से पानी जैसा श्राव बहना। होठों पर सूजन। होठों पर जलन और/ या दर्द युक्त दरारें। लार टपकना। मुख क्षत के साथ अधिक मात्रा में और/ या लगातार लार बहना। मुख के किनारे में मोती जैसे छाले। जिह्वा या जीभ (Tongue) के नीचे गिल्टी। 

Kali Mure :- बच्चे या किसी भी व्यक्ति के मुख में सफेद घाव। छाती का दूध पिलाने वाली माताओं के मुख का घाव। मुख में जलन।

Calcaria Flour :- मुख या किसी भी अंग में कड़ी सूजन।जबड़े की हड्डियों पर समान्य या कड़ा सूजन।मुख के कोने में घाव और मुख्यतः ठंडापन।

Silicia :-  मुख के कोने में राख के रंग का घाव। मुख या तालू का छेद करनेवाला घाव।मुख क्षत में पानी जैसा पीब।लार बहने वाली तथा पीब वाली ग्रन्थि।

Kali Sulph :- त्वचा का कर्कट रोग। मसूड़ा सफेद। निचले ओठ का सूखापन या सूजन। मुख में गर्मी। मुखक्षत मेंं मुख में और मुख्यतः तालू में गर्मी। निचले होठ से त्वचा छूटना।

Natrum Sulph :- मुख क्षत नौसादर प्रयोग से। मुख क्षत छालेदार उद्भेद के साथ। मुख क्षत के साथ तालू छूने से दर्द। मुख में श्लेष्मा भरा हुआ। मसूड़ों में छाले।

Calcaria Sulph :- दातौन करते समय मसूड़ों से रक्त श्राव। होठों के भीतर जलन एवं दर्द।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें