मंगलवार, 14 जुलाई 2020

ह्वास-वृद्धि (Amelioration- Aggravation )


Kali Phis :-

वृद्धि :- आराम करने, बैठ कर उठने, लगातार परिश्रम करने, अपराह्न 2 से 5 बजे के मध्य में या शाम में तथा संगीत से कोई भी कष्ट बढ़ता है।

ह्वास :- किसी काम में लगे रहने, भोजन करने, धीमी गति, मनोरंजन या संगति से कष्ट घटता है।

Calcaria Phos :-

वृद्धि :- ऋतु परिवर्तन, भींगने, दबाने या फल खाने से कष्ट बढ़ता है।

ह्वास :- लेटने से कष्ट घटता है।

Natrum Mure :-

वृद्धि :- समुद्र के किनारे, कीटों के काटने या डंक, क्विनाइन सेवन, सिल्वर नाइट्रेट, शीत ऋतु में, 9 बजे प्रातः से अपराह्न 3 बजे दिन तक, दोपहर बाद मुख्यतः ऋतु श्राव में नेट्रम फॉस के समान, प्रातःकाल में नेट्रम सल्फ के समान, धूप में कष्ट की वृद्धि होती है।

ह्वास :- किसी कड़ी चीज पर लेटने से।

Silica :-

वृद्धि :- पूर्णिमा के समय, रात्रि में मुख्यतः 2 बजे रात्रि के बाद, पैर का पसीना दबने या ठंड लगने या खुली हवा से कष्ट में वृद्धि।

ह्वास :- गरम कमरे में या गरमी से या सिर को गरम कपड़े बाँधने या सेंकने से मैग फॉस के समान कष्ट घटता है।

Kali Sulph :-

वृद्धि :- गरम कमरे में कष्ट बढ़ता है।

ह्वास :- शीतल या ठंडी खुली वायु में कष्ट घटता है।

Kali Mure :-

वृद्धि :- गरिष्ठ या चर्वीले भोजन या खाद्य पदार्थ या समोसा कचौड़ी आदि खाने से या स्नान करने से कष्ट बढ़ता है।

ह्वास :-

Ferrum Phos :-

वृद्धि :- छूने से, गति की स्थिति में Kali Mure एवं Calcaria Phos के समान वृद्धि होती है।

ह्वास :- शीत या ठंडक से Calcaria Flour से कष्ट घटता है।

Natrum Phos :-

वृद्धि :- तूफान के समय रोडोडेंड्रॉन के समान तथा दोपहर के बाद नेट्रम म्यूर के समान वृद्धि होती है।

ह्वास :-

Natrum Sulph :-

वृद्धि :- नमकीन खाद्य या भोजन की अधिकता से, पानी या जलोत्पन्न खाद्य पदार्थों उदाहरणार्थ मछली, सिंघाड़ा आदि या जल के निकट के या अधिक जलीय अंश वाले फल, साग, सब्जियों के अधिक सेवन से,बायीं तरफ लेटने से, धोने या पानी में काम करने से Calcaria Sulph के समान, सामयिक वृद्धि में नेट्रम म्यूर के समान तथा नम ऋतु में Calcaria Flour के समान कष्ट में वृद्धि होती है।

ह्वास :- सूखी आवहवा या वातावरण में कष्ट घटता है।

Calcaria Flour :-

वृद्धि :- नम ऋतु में नेट्रम सल्फ के समान वृद्धि होती है।

ह्वास :- पानी से सेंकने पर, मालिश करने तथा फेरमफॉस के समान शीत से कष्ट घटता है।

Mag Phos :-

वृद्धि :- वायु से Kali Phos के समान तथा ठंडक से Silicia एवं  Calcaria Phos के समान कष्ट बढ़ता है।

ह्वास :- सेंकने, दबाने,रगड़ने तथा दोहरा हो जाने से कष्ट घटता है।

Calcaria Sulph :-

वृद्धि :- कपड़ा धोने में Sepia तथा पानी में काम करने में Natrum Sulphur के समान कष्ट बढ़ता है।

ह्वास :-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें