गुरुवार, 16 जुलाई 2020

गर्भावस्था एवं प्रसव (Pregnancy & Labour)

Ferrum Phos :- गर्भावस्था में प्रातःकालीन मिचली या अनपचे खाद्य पदार्थ की कै। प्रसवोपरांत कमजोरी Calcaria Flour से तुलनीय।

Calcaria Phos :- गर्भावस्था में कमजोरी तथा सभी अंगों में थकावट। प्रसवोपरांत माता के स्वास्थ्य की हानि या कमजोरी।प्रसवोपरांत छाती का दूध पिलाने से स्वास्थ्य की हानि।स्तनों में दूध नहीं आना नेट्रम म्यूर के समान। झूठी प्रसव वेदना।प्रसूता का दूध नमकीन एवं नीला कैल्कैरिया फ्लोर के समान।स्तनों का कड़ापन, जलन और/ कड़ी गिल्टियाँ।

Kali Mure :- गर्भावस्था में सफेद श्लेष्मा की कै। प्रसूतिका या सौरी का ज्वर Kali Phos के समान।

Kali Phos :- कमजोर प्रसव वेदना। सूतिकोन्माद। स्तन से दुर्गन्धित भूरा श्राव। गर्भ श्राव की चिन्ता Mag Phosके समान।

Mag Phos :- ऐंठन युक्त प्रसव वेदना। प्रसव वेदना हेतु अत्यधिक प्रयत्न करना पड़ रहा हो। प्रसवोपरांत वेदना Kali Phos के समान। सौरी या प्रसूतिका ज्वर में सूतिकाक्षेप। प्रसूता के पैरों में ऐंठन।

Natrum Phos :- गर्भावस्था में खट्टी वस्तु की कै।

Natrum Mure :- गर्भावस्था में झागदार पानी की तरह कै।प्रसूतावस्था में तथा स्तनपान या छाती का दूध पिलाते समय केश झरना।

Natrum Sulph :- गर्भावस्था में करुवा स्वाद वाला वमन। प्रसवोपरांत जाँघ की नसों का प्रदाह।

Calcaria Flour :- स्तन में कड़ी गिल्टियाँ या कैंसर या कर्कट रोग या कड़े पिंड  Silicia के समान।

Silicia :- गर्भावस्था में पैर के तलवों में दर्द । प्रसव वेदना के बाद पैर के तलवों में जलन, लेकिन प्रसूतावस्था में घटती है। स्तनों में कर्कट रोग, नासूर कड़े पिंड  Calcaria Flour के समान।

Calcaria Sulph:- स्तनों के प्रदाह में Silicia, Kali Mure, Ferrum Phos तथा Calcaria Flour के साथ तुलना करें।

Kali Sulph :-  







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें