बुधवार, 15 जुलाई 2020

पाकाशय या आमाशय (Stomach) के विकार

Natrum Phos :- अम्लता (Acidity)।आमाशय के प्रदाह के बाद कँवल रोग (Jaundice)।आमाशय की झिल्ली का हट जाना।आमाशय का घाव। आमाशय के विकार से हृदय में जलन।

Mag Phos :- भोजन में अम्लीय खाद्य सहन नहीं होना।भोजन के बाद आमाशय से खाद्य मुँह में आना।डकार से जलन।दाहिनी तरफ डकार से आराम नहीं मिलना। आमाशय में सूजन, ऐंठन या दबाव महसूस करना। मन्दाग्नि आक्षेप वाली और कै या वमन।चीनी या गुड़ की इच्छा।

Ferrum Phos :- अम्लीय या खट्टे खाद्य पदार्थों या दूध या मछली की अनिच्छा। एल मदिरा या शराब या स्फूर्ति दायक खाद्य पदार्थों की इच्छा। उदर छूने या पाकाशय/आमाशय में दबाव से दर्द या वेदना। पाकाशय या आमाशय में शू्ल या दपदपाहट का दर्द दबाव से बढ़ता है,लेकिन ठंडक से घटता है। मन्दाग्नि (भूख की कमी) के साथ तमतमाया हुआ चेहरा।
पाकाशय में वायु तथा चर्वी की डकार।अनपचे भोजन या उज्जवल लाल खून की कै।

Kali Sulph :- गरम पेय पदार्थों से डर या अनिच्छा। जलन की तरह प्यास या प्यास का अभाव। आमाशय या पाकाशय में पुरानी सर्दी, भरापन या मूर्च्छा का भाव। पाकाशय के भीतर दर्द या पुराना प्रदाह। बच्चों के पाकाशय या आमाशय में भरापन की अनुभूति। शू्ल का दर्द।

Silicia :- आमाशय या पाकाशय में कड़ापन मुख्यतः दक्षिणांश में। छाती का दूध पीने के बाद कै। बच्चे दूध पीकर कै कर देते हैं। कै सुबह में। मन्दाग्नि एवं गले में जलन। मिठाई की विशेष इच्छा। स्फूर्ति दायक चीजें सहन नहीं होता है।

Kali Phos :- मीठे खाद्य पदार्थों से अनिच्छा। खट्टे खाद्य पदार्थों से मन्दाग्नि। मन्दाग्नि में स्नायविक दर्द। उदर या कोख में प्रायः या बराबर दर्द। पाकाशय में शूल या दर्द भय या उत्तेजना से हो और खाना खाने से घटे। पाकाशय का खालीपन भी खाना खाने से घटे। गैस की या करुई डकार।

Calcaria Sulph :- लाल मदिरा पीने, फल एवं हरी सब्जी खाने की इच्छा। मन्दाग्नि के साथ चक्कर।

Calcaria Phos :- उदर या पाकाशय में खाना खाने के बाद वेदना या हल्का-हल्का मीठा-मीठा दर्द। सोंधी गन्ध वाले फ्राई किया हुआ खाद्य पदार्थ और मुख्यतः मांस की  विशेष इच्छा। खट्टे खाद्य पदार्थ, अचार एवं अण्डा खाने की विशेष इच्छा। खाने के बाद पेट में वायु भर जाना तथा पाकाशय में अधिक वायु से तनाव महसूस होना।आईसक्रीम खाने या ठंडा पानी पीने के बाद कै।बच्चे हमेशा पानी पीना चाहते हैं। बच्चों की कै। खाद्य पदार्थों का ठीक से पाचन नहीं होना।

Natrum Mure :- कँवल या कमला या जोण्डिस रोग के साथ निद्रालुता। कफ या बलगम या श्लेष्मा या अम्ल की कै।कै सूत या कॉफी के चूर्ण की तरह।धूम्रपान या नमकीन भोजन की इच्छा। कड़ुआ पदार्थ, मिर्च या नमक की विशेष इच्छा। पाकाशय में शू्ल या दर्द और लार या मुँह से पानी आना और मन्दाग्नि की स्थिति में भी।आमाशय या पाकाशय के बीच में लाल दाग।

Kali Mure :- काले, चिपचिपे या थक्केदार खून या गाढ़े सफेद बलगम की कै। पाकाशय से रक्त श्राव। पाकाशय या आमाशय में शू्ल कब्ज के साथ। पाकाशय के दाहिनी ओर के रोग या कष्ट।गरिष्ठ भोजन से अनपच या मन्दाग्नि। पित्त विकार में भूरी, लेकिन मन्दाग्नि में सफेद भूरी जबान या जिह्वा। गरम पेय के डकार।

Natrum Sulph :- स्वच्छ बलगम या पित्त या खारे जल की कै। पाकाशय में प्रसारण या भारीपन। पाकाशय से बलगम निकलना। केवल पित्त विकार या शू्ल के साथ।सायंकालीन जलती हुई प्यास (Burning Thrust)।

Calcaria Flour :- अनपच से या अनपचे खाद्य पदार्थ की कै  Ferrum Phos या Calcaria Phos के समान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें