गुरुवार, 22 सितंबर 2022

सरस्वती वंदना :- ऐंकारी सृष्टि कारिणी

सरस्वती वंदना:

ऊँकारेश्वरी त्र्यम्बिके माता, ऐंकारी सृष्टि कारिणी। 

देवी सरस्वती, शारदा, शुभदा, सौम्या, हंसवाहिनी।।  श्वेताम्बरा, श्वेत वसना, श्रुति स्मृति ज्ञान प्रदायिनी।

श्वेत पद्मासना, आयु सुखदायिनी।

ॐ ऐंकारी सृष्टि कारिणी, देवी सरस्वती, ज्ञानदायिनी। बुद्धि-बोध प्रदा, श्वेताम शारदा, शुभदा, हंसवाहिनी।। 

वीणा पाणि, वीणावादिनी, स्वर संगीत ताल गति दायिनी।

नीर क्षीर न्याय प्रदा, गुणाढ़्या, जगदीश्वरी वरदायिनी।

विद्या दात्री, दिव्या, सौम्या, सर्व सौभाग्य प्रदायिनी।। 

वीणावादिनी, विद्या दात्री, सर्व सौभाग्य प्रदायिनी।
सरस्वती शुभदा सौम्या, जगदीश्वरी वरदायिनी।

ऊँकारेश्वरी त्र्यम्बिके माता, त्रिविध ताप विनाशिनी।
श्वेत पद्मासना, श्वेत वसना, आरोग्य आयु सुखदायिनी।

ऋद्घिसिद्घिप्रदा, निधिदा, नित्या, यन्त्र मन्त्र तन्त्रेश्वरी।
ज्योतिप्रदा, धनदा, यशदा, सुरेश्वरी, जगदीश्वरी।

जड़ शैलज बोधदा, प्रज्ञा, अज्ञान,अधम, तम नाशिनी।
स्रष्टा, पालक, समाहर्ता, भुक्ति मुक्ति बोध प्रदायिनी।

सर्वं त्वेष त्वदीयं माँ, नमस्तुभ्यं भारती।

डॉ० प्रो० अवधेश कुमार शैलज, पचम्बा, बेगूसराय।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें