शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

स्वतंत्रता दिवस :-

स्वतंत्रता दिवस भारत की अस्तित्व अस्मिता की पहचान।

स्वतन्त्रता दिवस दमन चक्र से हमारी मुक्ति की पहचान है।सलोकहित निज अस्तित्व सुरक्षा की विवेकमय पहचान है।
सदियों से पीड़ित मानवता की यह मुक्ति पर्व महान् है।
स्वतंत्रता दिवस तिरंगे झंडे का अभिनन्दन सम्मान है।
हम भारत के जन-जन का यह राष्ट्रीय पर्व महान् हैृ।।
ब्रिटिश दमन चक्र से भारत की मुक्ति की दास्तान है।
लाल किले को किया सुशोभित पूर्वज का बलिदान है।
सेना नायक आजाद हिन्द के संकल्पों का परिणाम है।
अक्टूबर इक्कीस वर्ष तैतालीस का है यह परिणाम।
आजादी में नेताजी सुभाष का है योगदान बलिदान।
यह अखण्ड भारत भूमि के खण्डन का है परिणाम।
नेहरू, जिन्ना, अंग्रेजों की नीति का निकाला परिणाम।
हिन्दू राष्ट्र बना यह भारत, मुस्लिम का पाकिस्तान।
गाँधी की उदार नीति का हम भोग रहे नित परिणाम।
हिन्दू माने संविधान देश का,मुस्लिम के लिए कुरान।
कहलाने को एक राष्ट्र पर मुल्लों का अलग फरमान।
हिन्दू सिन्धु हृदय सनातन, भगवा सत् पथ की पहचान।
हिन्दू, मुस्लिम, सिख,ईसाई नागरिक भारत की संतान।।
हम सब मिल कर एक रहें, करें एक दूजे का सम्मान।
करें अहर्निश राष्ट्र वन्दना, करें राष्ट्र सम्मान।
नहीं विश्व की कोई शक्ति कर पाये अपमान।।
मनसा वचसा कर्मणा करें हम भारत का सम्मान।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें